{"_id":"6b034619ad0d6488db0fc89c","slug":"additional-director-health-inspected-hospitals-emphasizing-pulse-polio-and-cleanliness-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-172856-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एडी हेल्थ ने अस्पतालों का किया निरीक्षण, पल्स पोलियो व सफाई पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एडी हेल्थ ने अस्पतालों का किया निरीक्षण, पल्स पोलियो व सफाई पर दिया जोर
विज्ञापन
कप्तानगंज/रामकोला। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, गोरखपुर के अपर निदेशक (एडी हेल्थ) बृज प्रसाद अग्रवाल ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कप्तानगंज और रामकोला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पल्स पोलियो अभियान की प्रगति और अस्पतालों में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
एडी हेल्थ ने सीएचसी कप्तानगंज में ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, टीकाकरण केंद्र, प्रसव कक्ष, वार्ड, प्रयोगशाला और औषधि भंडार का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान दिया। मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को उनके प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने की हिदायत दी। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को भी कहा।
इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा, डॉ. उमेश चंद यादव, फार्मासिस्ट आलोक यादव, संदीप गोंड, बीपीएम आशुतोष पटेल, दिलीप कुमार, पूनम साहनी, बबिता यादव और फूलमती गुप्ता समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। इसके बाद एडी हेल्थ ने सीएचसी रामकोला का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पल्स पोलियो अभियान की प्रगति की समीक्षा कर स्वास्थ्यकर्मियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
फार्मासिस्ट आरबी चौहान से दवाओं की उपलब्धता और उनके रखरखाव के बारे में पूछा। प्रसव कक्ष का निरीक्षण करने के साथ स्टाफ नर्सों से गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं को दी जा रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान सीएचसी के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी गुप्ता को तत्काल कैमरे चालू कराने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।