फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three cars on the forelane collide with each other.

फोरलेन पर तीन गाड़ियां आपस में टकराईं

Wed, 20 Dec 2017 12:03 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 20 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
 Three cars on the forelane collide with each other.
हादसा - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पटहेरवा। कुश्‍ाीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर चकदहवा ड्रेन के पास सोमवार की देर रात घने कोहरे की वजह से ट्रक और बस समेत तीन गाड़ियां एक दूसरे से भिड़ गईं। गाड़ियों की स्पीड कम होने की वजह से इस हादसे में केवल बस का खलासी ही घायल हुआ, जबकि तीन बस यात्रियों को हल्की चोटें आईं। परंतु हादसे की वजह से एक लेन पर करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। रात में ही पहुंची पटहेरवा पुलिस और एनएचएआई की टीम ने बस को सड़क से किनारे कराकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन


 सोमवार की रात करीब 11 बजे एक फाजिलनगर से तमकुहीराज की तरफ जा रहे कंटेनर को ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से आ रहा ट्रक टकरा गया। पटहेरिया चौराहे से कुछ दूर आगे हुए इस हादसे में अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। इसी दौरान गोरखपुर से गोपालगंज जा रही प्राइवेट बस भी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे के बाद कंटेनर का चालक गाड़ी लेकर आगे बढ़ गया। परंतु ट्रक व बस की टक्कर के कारण यह लेन जाम हो गया।
विज्ञापन


 गोपालगंज जा रही प्राइवेट बस में पांच-छह यात्री ही सवार थे। हादसे में बस का खलासी 25 वर्षीय गोलू उर्फ छोटे निवासी गांव टेकुआटार थाना रामकोला का सिर फट गया। इसके अलावा बस में सवार यात्री शिवशंकर शाह व संटू निवासी कुचायकोट जिला गोपालगंज, राजेश निवासी गांव लतवा थाना तरयासुजान आदि को हल्की चोट आई। टक्कर की आवाज सुनकर पटहेरिया चौराहे के दुकानदार व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल पटहेरवा पुलिस व एनएचएआई के कर्मचारियों को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस संबंध में एसओ पटहेरवा निर्भय कुमार सिंह का कहना था कि ट्रक व बस को कब्जे में ले लिया गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है। घायल लोग रात में ही प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चले गए। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed