{"_id":"6b09ebc5a80df4ed6e07cb2f","slug":"prices-of-everything-from-mustard-oil-to-rice-have-risen-kushinagar-news-c-207-1-bst1005-172854-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सरसों के तेल से लेकर चावल तक के दाम में तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सरसों के तेल से लेकर चावल तक के दाम में तेजी
विज्ञापन
बस्ती। सहालग के सीजन में खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने शादी-विवाह वाले घरों का बजट बिगाड़ दिया है। सरसों के तेल से लेकर चावल तक के दाम में तेजी आने से दावतों का खर्च बढ़ गया है। एक महीने के भीतर सरसों के तेल की कीमत में 20 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है जबकि चावल 60 रुपये से बढ़कर 80 रुपये किलो तक पहुंच गया है। थोक और फुटकर बाजार में अलग-अलग कीमतें होने से ग्राहक भी परेशान हैं।
शहर के गांधीनगर गल्ला मंडी, पुरानी बस्ती, पांडेय बाजार, रोडवेज और कटरा समेत प्रमुख बाजारों में खाद्य तेल की कीमतों में उछाल आया है। कुछ दिन पहले तक फुटकर बाजार में 185 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला सरसों का तेल अब 205 रुपये तक पहुंच गया है। कुछ दुकानों पर इसकी कीमत 210 रुपये प्रति लीटर तक बताई जा रही है। सहालग के चलते मांग बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इसका असर शादी-विवाह के आयोजनों के साथ आम परिवारों की रसोई पर भी पड़ रहा है।
थोक कारोबारियों के मुताबिक, सरसों की नई फसल आने में अभी समय है। पुराना स्टॉक लगभग खत्म होने और मंडियों में आवक कम होने से सरसों के भाव में तेजी आई है। सामान्य सरसों का भाव करीब नौ हजार रुपये प्रति क्विंटल और अच्छी गुणवत्ता वाली सरसों का भाव 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल से अधिक पहुंच गया है। सरसों के तेल की मांग बढ़ने और उपलब्धता कम होने से भी कीमतों में तेजी बनी हुई है।