{"_id":"d08f7f3e96ff475c20fe11bd6e9f1f44","slug":"three-blocks-of-23-head-can-not-sworn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ब्लाकों के 23 प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर पाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ब्लाकों के 23 प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर पाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा विकास के ग्राम पंचायत महादेव छपरा में कुल 11 ग्राम पंचायत सदस्यों का पद है। जिसमें से चार पद रिक्त हैं। जिसके कारण यहां की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान मंजू देवी शपथ नहीं ले पाएंगी। डुमरी चुरामन छपरा में कुल 11 वार्ड हैं। जिसमें से पांच वार्डों में निर्वाचन नहीं हो सका है। जिसके कारण यहां की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान ममता देवी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगी। ग्राम पंचायत टिकरी के 11 वार्डों में से 6 रिक्त हैं। जिसके कारण यहां के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान नंदकिशोर शपथ नहीं ले पाएंगे। ग्राम पंचायत धरमौली के 11 वार्डों में से चार रिक्त हैं। जिसके कारण यहां के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान भोला भी शपथ ग्रहण समारोह में सम्मलित नहीं होंगे। इस संबंध में डीडीओ बीके पाठक ने बताया कि रिक्त पदों पर सदस्यों का निर्वाचन होने के बाद संबंधित ग्राम प्रधानों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
इसी तरह से मोतीचक विकास खंड के पांच ग्रामसभाओं के नवनिर्वाचित प्रधान भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। विकास खंड के ग्राम पंचायत सोनिया की नव निर्वाचित प्रधान अनारकली देवी, खोखिया के रामजर, अरकपुर के रामदास, गोनहा की शशि देवी, डुमरी के अवनीश शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।
इनके अलावा सुकरौली विकास खंड के 14 नव निर्वाचित प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर पाएंगे। सुकरौली विकास खंड के ग्राम पंचायत लेहनी, ठूठी, देवतहा, मोहनापुर, पकड़ी, भगवानपुर भरवलियां, सुबुधिया खुर्द, टिकर, सहजौली, भगवानपुर बुजुर्ग, लोहझार, पिपरही, नाऊमुंडा और गिदहा धनहा के नव निर्वाचित प्रधान भी सदस्यों की संख्या पूरी नहीं होने के कारण शपथ ग्रहण नहीं कर पाएंगे।