{"_id":"6a12109958805008a80cbd6e","slug":"the-cricket-tournament-kicked-off-with-a-torchlight-procession-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160387-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मशाल जुलूस के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मशाल जुलूस के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज
Sun, 24 May 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 24 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
मथौली। लक्ष्मीपुर गांव के निजी विद्यालय परिसर में रविवार से शुरू होने वाली लक्ष्मीपुर प्रीमियर लीग (एलपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए शनिवार को मशाल जुलूस निकाला गया। खिलाड़ियों और युवाओं में उत्साह रहा। टूर्नामेंट में सुबह और शाम दोनों पालियों में मैच खेले जाएंगे।
स्कूल परिसर से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इसमें खिलाड़ियों, युवाओं और बच्चों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरा गांव माहौल में नजर आया। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें आरएस एल्युमिनियम इलेवन, सहज टूर एंड ट्रेवल्स, ताविश इलेवन, शाहीन एंड तौसीफ इलेवन, दानीश एंड अर्श इलेवन, हाई लाइफ फर्नीचर इलेवन, धोनी स्पोर्ट्स और सिद्दीकी टेलीकॉम की टीमें शामिल हैं। आयोजन समिति के सदस्य सहीम हसन ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन अजलान स्पोर्ट्स की देखरेख में हो रहा है।
उन्होंने बताया कि वह अंडर-14, अंडर-16 और सीके नायडू ट्रॉफी में खेल चुके हैं तथा वर्तमान में भारतीय रेलवे की टीम से क्रिकेट खेलते हैं। वह रेलवे मुगलसराय में स्टोर कीपर पद पर तैनात हैं।