{"_id":"6aaa2e869fe090ad6c0ab733","slug":"crocodile-enters-village-in-kushinagar-early-in-the-morning-panic-grips-villagers-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुशीनगर में सुबह-सुबह दिखा मगरमच्छ, नदी से 900 मीटर दूर गांव में पहुंचा; जानिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कुशीनगर में सुबह-सुबह दिखा मगरमच्छ, नदी से 900 मीटर दूर गांव में पहुंचा; जानिए फिर क्या हुआ
Wed, 16 Sep 2026 11:22 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:22 AM IST
सार
बताया जाता है कि मगरमच्छ बांसी नदी के धोकरहा घाट से निकलकर रात में चकदहवा गांव की ओर पहुंच गया था। सुबह करीब छह बजे वह वापस नदी की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान नित्य क्रिया के लिए निकले ग्रामीणों की नजर मगरमच्छ पर पड़ गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दुदही थाना क्षेत्र के चकदहवा गांव के समीप बुधवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बांसी नदी से निकलकर एक मगरमच्छ करीब 900 मीटर दूर गांव के पास स्थित बांसवाड़ी में पहुंच गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मगरमच्छ बांसी नदी के धोकरहा घाट से निकलकर रात में चकदहवा गांव की ओर पहुंच गया था। सुबह करीब छह बजे वह वापस नदी की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान नित्य क्रिया के लिए निकले ग्रामीणों की नजर मगरमच्छ पर पड़ गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत करते हुए मगरमच्छ को घेर लिया। नदी में प्रवेश करने से पहले ही उसे पकड़ लिया गया। मगरमच्छ के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा बनी रही।
विज्ञापन