फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Riverbank erosion continues; crops are being washed away into the river.

Kushinagar News: नदी का कटान जारी, नदी में समा रही फसल

Wed, 16 Sep 2026 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Riverbank erosion continues; crops are being washed away into the river.
तमकुहीरोड। एपी बांध पर जवही दयाल गांव के सामने गंडक नदी की तेज धारा व बैक रोलिंग से कटान हो रहा है। बांध के किनारे पांच मीटर के दायरे में कई हेक्टेयर भूमि में बोई धान व गन्ने की फसल के साथ पेड़-पौधे पहले ही कटान की भेंट चढ़ चुके है। अब नदी ने बांध के किमी 4.000 से किमी 4.320 के हिस्से को निशाने पर ले लिया है। मंगलवार को भी कई हेक्टेयर फसल नदी में समा गई। लोगों का कहना है कि इसी तरह नदी का रुख बांध की तरफ बना रहा तो फसलों के साथ बांध की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

एपी बांध के जवही दयाल के सामने कटान का सिलसिला जारी है। पुराने व जर्जर ठोकरों को क्षतिग्रस्त करने के बाद नदी के बदले रुख ने बांध के किनारे बसे किसानों की चिंता बढ़ा दी है। एपी बांध के जवही दयाल में किमी 3.500 से किमी 4.000 के बीच लगभग पांच मीटर के दायरे में गन्ने व धान की फसल के साथ सौ से अधिक पेड़-पौधे कटान की भेंट चढ़ चुके है। अब नदी ने किमी 4. 000 और किमी 4.320 पर बने दोनों ठोकरों के बीच फसलों को नुकसान पहुंचाने लगी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान अर्जुन, राजकुमार, बृजकिशोर, रमेश, रुस्तम, पप्पू आदि का कहना है कि इस समय नदी के कटान से बांध का यह हिस्सा काफी संवेदनशील हो गया है। उनकी फसल बर्बाद हो रही है। लोगों का कहना है कि नदी का रुख इसी तरह बांध की तरफ बना रहा तो फसलो के साथ बांध की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। बाढ़ खंड के अभियंताओं ने तटबंधों पर चौकसी बढ़ा दी है। बाढ़ खंड सेवरही के एसडीओ दीपरतन सिंह का कहना है कि नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव को देखते हुए अभियंताओं को तटबंधों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी गई है। फिलहाल सभी जगह स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed