फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The bike collided with the pickup from behind, the death of the young man

पिकअप से पीछे से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 01 Oct 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The bike collided with the pickup from behind, the death of the young man
पिकअप से पीछे से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर हुई दुर्घटना
हाटा (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर शनिवार को गोरखपुर की ओर जा रहे पिकअप में पीछे से बाइक सवार टकरा गया। बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई।
बिहार के मुजफ्फरपुर के साधु-संतों को लेकर पिकअप का चालक अयोध्या जा रहा था। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पैकौली के पास तेज रफ्तार बाइक सवार पिकअप से पीछे से टकरा गया। हादसे में बाइक चालक व पिकअप में पीछे बैठे एक साधू घायल हो गए। दोनों घायलों को आसपास लोग अस्पताल ले जाने का इंतजाम कर रहे थे। इस बीच बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने घायल साधू महेश दास (65) को हाटा सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाइक चालक की पहचान गोरखपुर जिले के रायगंज बाजार, बेलवार निवासी मोहम्मद इरफान (22) के रूप में हुई। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। हाटा के कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed