फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike rider dies in accident, relative injured

Kushinagar News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, रिश्तेदार घायल

Sat, 19 Sep 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident, relative injured
अहिरौली बाजार। बोदरवार-अहिरौली मार्ग पर बेंदुआर गांव की पुलिया के पास बृहस्पतिवार देर रात किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बरवा बावन निवासी 28 वर्षीय रामसमुझ साहनी और बेंदुआर के टोला भड़कुलही निवासी 24 वर्षीय किशन साहनी सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गए। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी भेजा। डाक्टर ने रामसमुझ साहनी को मृत घोषित कर दिया। किशन साहनी को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस ने रामसमुझ साहनी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामसमुझ साहनी अपने रिश्तेदार 24 वर्षीय किशन साहनी के साथ बोदरवार की तरफ से अहिरौली बाजार की तरफ जा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed