फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Smart classes will be run in 292 schools, preparations underway in 122 more schools

Kushinagar News: 292 स्कूलों में चलेगी स्मार्ट क्लास, 122 और स्कूलों में तैयारी

Sat, 19 Sep 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Smart classes will be run in 292 schools, preparations underway in 122 more schools
पडरौना। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई का तरीका अब धीरे-धीरे बदल रहा है। जिले के 292 स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित हो रही है। इन कक्षाओं में बच्चों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ डिजिटल माध्यम से भी विषयों को समझने का अवसर मिल रहा है। अब शिक्षा विभाग ने 122 और स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद चयनित स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास के जरिये विद्यार्थियों को विषयों से संबंधित पाठ्य सामग्री, चित्र, वीडियो और अन्य डिजिटल सामग्री के माध्यम से पढ़ाया जाता है। इससे कठिन विषयों को बच्चों के लिए आसानी से समझने योग्य बनाने में मदद मिलती है। खासकर विज्ञान, गणित और पर्यावरण जैसे विषयों में डिजिटल सामग्री का उपयोग बच्चों की रुचि बढ़ाने में सहायक माना जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहले चरण में जिले के 292 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन


अब दूसरे चरण में 122 और स्कूलों को इसमें शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिलने के बाद स्कूलों का चयन कर वहां आवश्यक उपकरण और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि स्मार्ट क्लास का उद्देश्य बच्चों को तकनीक से जोड़ने के साथ पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बनाना है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नए स्कूलों में भी यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed