{"_id":"5fd25caa8ebc3e3b3d5f2a30","slug":"sp-leaders-protest-against-new-agricultural-law-by-taking-out-kisan-yatra-kushinagar-news-gkp376355899","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेताओं ने किसान यात्रा निकालकर नए कृषि कानून का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेताओं ने किसान यात्रा निकालकर नए कृषि कानून का विरोध किया
विज्ञापन

- पडरौना में एमएलसी रामअवध यादव की अगुवाई में निकली पदयात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर नए कृषि कानून के विरोध में बृहस्पतिवार को सपा नेताओं ने पडरौना व कसया क्षेत्र में पदयात्रा निकाली। इसके बाद जनसभा कर इस कानून को किसान विरोधी बताते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर आम जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
पडरौना क्षेत्र के देवरिया पांडेय चौराहे से एमएलसी रामअवध यादव की अगुवाई में पदयात्रा शुरू हुई। कांटी, पटखौली, बलुचहां, लाला टोला छावनी, सोहरौना, बेलवा मिश्रा, जिला मुख्यालय रविंद्रनगर होते हुए दमवतिया चौराहे पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए एमएलसी रामअवध यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को किसानों की तकलीफें नजर नहीं आ रही हैं। नए कृषि कानून से किसान बंधक बनकर रह जाएंगे। परंतु यह सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर इस कानून को जबरन लागू करना चाहती है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ मनोज यादव, कैशर जमाल टीटू, बनारसी यादव, नथुनी कुशवाहा, विक्रमा यादव, अलाउद्दीन अंसारी, भोला यादव, विजय यादव, अखिलेश यादव, अहमद राईनी, रामप्रताप कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
कसया संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं सिसवा महंथ चौराहे से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पदयात्रा शुरू की। कार्यकर्ताओं की अगुवाई कर रहे पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान बिल लाकर किसानों के साथ धोखा किया है। चार वर्षों में गन्ने का मूल्य एक रुपये नहीं बढ़ाया गया। अधिकांश चीनी मिलें भाजपा सरकार में बंद हुईं। सरकार जब तक किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य नहीं देगी तथा नया कृषि कानून वापस नहीं होगा तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
इस दौरान पुरन्दर प्रताप यादव, डॉ. मैनेजर यादव, एके बादल, विनायक यादव, दिग्विजय गोंड़, अमरजीत यादव, सतीश यादव, ग्राम प्रधान प्रेमप्रकाश दुबे, अभय अग्रहरि, गोवर्धन गोंड़, नबीहसन, जेपी यादव, संजय यादव, रामगुलाम विश्वकर्मा, निजाम हुसैन, प्रदीप यादव, शौकत अली, रवि सिंह आदि उपस्थित रहे।
000000
उदयभान त्रिपाठी