{"_id":"6903bcf442ee4704a807eaf9","slug":"rocketry-cansate-bad-weather-hampered-operationsonly-10-rockets-could-take-off-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148092-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"राॅकेट्री कैनसेट : खराब मौसम ने डाली खलल...10 रॉकेट ही भर सके उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राॅकेट्री कैनसेट : खराब मौसम ने डाली खलल...10 रॉकेट ही भर सके उड़ान
Fri, 31 Oct 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
जंगली पट्टी मे खुशी का इजहार करती प्रतियोगिता के विजयी छात्रों की टीम।स्रोत-सोशल मीडिया
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। रकबा जंगली पट्टी स्थित गंडक नदी के किनारे चल रही मॉडल राॅकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को खराब मौसम के कारण 10 कैनसेट सेटेलाइट युक्त राकेट ही लांच किए जा सके। हालांकि लक्ष्य 71 रॉकेट लांच करने का था। इस तरह चार दिन में कुल 37 कैनसेट रॉकेट लांच किए गए।
देवरिया के सांसद शशांक मणि के प्रयास से रकबा जंगली पट्टी में गंडक नदी के किनारे 27 से 30 अक्टूबर तक मॉडल राकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता इसरो, इन स्पेस और ट्रस्ट टेक इंडिया के संयुक्त प्रयास से हुई, जिसमें केरल, पंजाब, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के विभिन्न संस्थानों से 600 मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ 100 से अधिक अनुभवी वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के दौरान 71 कैनसेट राॅकेट लांच करने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 37 रॉकेट ही लांच किए जा सके। इन कैनसेट राॅकेटों की डिजाइन छात्रों ने तैयार की थी। बुधवार को 15 रॉकेट के सापेक्ष 10 राकेट लाॅन्च किए गए। चौथे दिन बृहस्पतिवार को 7.40 बजे पहला राॅकेट, 7.42 बजे दूसरा राॅकेट, 7.45 बजे तीसरा राॅकेट, 7.46 बजे चौथा राॅकेट, 7.47 बजे पांचवां राॅकेट, 9.17 बजे छठवा राॅकेट, 9.22 बजे सातवां राॅकेट, 9.28 बजे आठवां राॅकेट, 9.30 बजे नौवां और 9.33 बजे 10वां राॅकेट लांच किया गया।