{"_id":"bc8fcaa21cf0811cd5860a6870fbb085","slug":"rana-s-strategy-to-defeat-graciously-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणा की रणनीति से विनय परास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणा की रणनीति से विनय परास्त
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। सपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले हरीश राणा ने अपनी रणनीति से अपने प्रतिद्वंद्वी विनय प्रकाश को सात वोटों से परास्त कर दिया। हरीश को 37 वोट, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विनय प्रकाश को 30 मत मिले। इस चुनाव में कुल 68 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया।
मतगणना के दौरान एक वोट अवैध मिला। हरीश राणा रामकोला के सपा विधायक पूर्णमासी देहाती के बेटे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हरीश राणा और विनय प्रकाश चुनाव मैदान में थे।
बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दिन के लगभग 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। जनपद के सभी 68 वार्डों के जिला पंचायत सदस्य मतदान करने जनपद मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने वाहन समेत रवींद्रनगर चौराहे पर ही रोक दिया। वहां से सदस्य पैदल ही कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के न्यायालय में पहुंचे, जहां एक-एक करके उन्होंने मतदान किया। दिन के लगभग दो बजे तक सभी सदस्यों ने मतदान कर लिया।
कुछ ऐसे भी लोग थे, जो मतदान कराने के लिए अपने परिवार के जिला पंचायत सदस्यों को लेकर पहुंचे थे, तो कई दल और संगठनों से जुड़े लोग भी दिखे जो अपने साथ वाहन में एक से अधिक सदस्यों को लेकर पहुंचे थे।
दिन के तीन बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। लगभग पंद्रह मिनट में ही चुनाव परिणाम भी आ गया। हरीश राणा को 37 और विनय प्रकाश को 30 मत मिले।
एक वोट अवैध पाया गया। उसके बाद हरीश राणा को बुलाकर विजयी बताते हुए प्रमाण-पत्र दिया गया। इस जीत के साथ ही सपा के खेमें में खुशी की लहर दौड़ गई।
पंचस्थानीय चुनाव के प्रभारी एवं सीडीओ केदारनाथ सिंह ने बताया कि बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। हरीश राणा ने अपने प्रतिद्वंद्वी विनय प्रकाश को सात वोट से हरा दिया। एक मत पत्र सादा मिला था।