फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Photo and video of question papers found stuffed in sacks go viral.

Kushinagar News: बोरे में भरा मिला प्रश्नपत्र का फोटो वीडियो वायरल

Tue, 17 Mar 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Photo and video of question papers found stuffed in sacks go viral.
दुदही बीआरसी पर बोरे से प्रश्न प्रत्र छाटते दिखे ​शिक्षक।स्रोत-सोशल मीडिया
गोड़रिया। परिषदीय विद्यालयों में आयोजित वार्षिक परीक्षा का प्रश्नपत्र एक बोरे से निकालकर उसकी छंटाई करने का फोटो व वीडियो वायरल हो रहा है। लोग परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठा रहे हैं। इस वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि परिषदीय परीक्षाओं के प्रश्नपत्र निर्धारित प्रक्रिया के तहत सीलबंद लिफाफों में सुरक्षित रखे जाने चाहिए लेकिन बीआरसी दुदही में प्रश्नोंपत्रों को बोरे में भरकर रखा गया था। शिक्षक बोरे में रखे गए प्रश्नपत्र को वीडियो में निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसका फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से परीक्षा की गोपनीयता प्रभावित हो सकती है। दुदही बीईओ रीता गुप्ता ने कहा कि वायरल फोटो व वीडियो की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed