फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People protested by electricity problem, performed memorandum

बिजली समस्या से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sat, 29 Apr 2017 11:53 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 29 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
People protested by electricity problem, performed memorandum
बिजली समस्या - फोटो : अमर उजाला

कप्तानगंज। शनिवार को सेमरा गांव के लोगों ने बिजली समस्या के निराकरण की मांग को लेकर गांव में ही विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि एक सप्ताह से गांव में बिजली नहीं आ रही है। सूचना के बाद भी विभागीय अफसर समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मौके पर पहुंचे विधायक ने विद्युत आपूर्ति शुरू कराने व दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन

कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र के सेमरा गांव कोलेहनी फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन कुछ समय पूर्व इसे मथौली बाजार उपकेंद्र से जोड़ दिया गया। एक सप्ताह से इस गांव में आपूर्ति नहीं मिल रही थी। शनिवार को सुबह 10 बजे गांव के लोग कप्तानगंज-हाटा मुख्य मार्ग पर एकत्रित होकर विरोध - प्रदर्शन करने लगे। जानकारी होने पर विधायक रामानंद बौद्ध पहुंचे और कसया के अधिशासी अभियंता से फोन पर वार्ता कर तत्काल समस्या का समाधान करने के लिए कहा। विधायक ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार, एसओ कप्तानगंज आरके यादव, जय प्रकाश उपाध्याय, मास्टर राधेश्याम सिंह, ग्राम प्रधान मारकंडेय पांडेय, हीरा पांडेय, रणजीत सिंह, महादेव शंकर, चंद्रभूषण पांडेय, विशुनी, विश्वजीत यादव सहित तमाम लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed