{"_id":"5f8f1ebe8ebc3e9bfb487e6b","slug":"one-dead-and-15-new-cases-found-in-kushi-nagar-kushinagar-news-gkp370209745","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक संक्रमित की मौत, 15 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक संक्रमित की मौत, 15 नए मरीज मिले
विज्ञापन
एक संक्रमित की मौत, 15 नए मरीज मिले
पडरौना। मंगलवार को फिर जिले में एक संक्रमित की मौत हो गई, वहीं 15 नए मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5191 व मृतकों की संख्या 54 हो गई है। इसके अलावा 25 लोग ठीक हुए हैं। ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़कर 4969 हो गई है। अब जिले में 168 एक्टिव केस हैं।
सोमवार को जिले में केवल दो पॉजिटिव केस मिला था। परंतु मंगलवार को इस संख्या में फिर वृद्घि हो गई। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार जिले में अब तक 169913 लोगों की जांच हो चुकी है। मंगलवार को 690 लोगों की रिपोर्ट आई, जिसमें से 15 लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित मिले मरीजों में खड्डा क्षेत्र के दो, विशुनपुरा के एक, कसया के दो, सुकरौली के एक, पडरौना के तीन व छह मरीज अन्य क्षेत्रों के हैं। कुशीनगर जिले की एक महिला की लखनऊ में मौत हुई है जिसकी रिपोर्ट मंगलवार की शाम को आने के बाद जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। इसके अलावा 25 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि कोविड कमांड कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन में रह रहे 108 मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी दूरभाष से ली गई, जिसमें सभी मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होने की बात कही गई है। इसके अलावा ब्लाक स्तरीय कोविड कंट्रोल रूम से संबंधित मरीजों से बातचीत की जा रही है। अब जिले में कुल 168 कोरोना एक्टिव केस हैं।