{"_id":"a02f6f2d093da4787e05609a3f58ae7a","slug":"on-whose-head-the-crown-decided-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके सिर पर ताज, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसके सिर पर ताज, फैसला आज
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए होने वाले मतदान की सभी तैयारी बुधवार की देर शाम तक पूरी कर ली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हरीश राणा और विनय प्रकाश चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य करेंगे। मतदान दिन के 11 बजे से शुरू हो जाएगा।
कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के न्यायालय में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जाएगा।
डीएम लोकेश एम और एसपी अतुल शर्मा ने बुधवार को मतदानस्थल का जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस कार्य में पूरी चौकसी बरतने का निर्देश दिया।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम रामकेवल तिवारी ने बताया कि 68 जिला पंचायत सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कलेक्ट्रेट के अंदर दोनों उम्मीदवार हरीश राणा और विनय प्रकाश के अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम लोकेश एम, एसपी अतुल शर्मा, आब्जर्वर पीके पांडेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत चुनाव श्याम नारायण प्रसाद तथा सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
मतदान दिन के 11 बजे से तीन बजे तक होगा और उसके बाद मतगणना शुरू होगी, जो कार्य समाप्ति तक चलेगी। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान पूरी चौकसी के लिए कलेक्ट्रेट के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
इसके अलावा मतदानस्थल पर सीसी कैमरे और वीडियो कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षाकर्मी मतदानस्थल पर नजर रखेेंगे।