फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No doctors found in 30 private hospitals during investigation

Kushinagar News: जांच में 30 निजी अस्पतालों में नहीं मिले डाक्टर

Tue, 08 Sep 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 08 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
No doctors found in 30 private hospitals during investigation
कुशीनगर में निजी अस्पताल की जांच करती  स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत -सोशल मीडिया
पडरौना। निजी अस्पतालों में आए दिन हो रही मौतों और मरीजों के इलाज में लापरवाही की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देश पर सोमवार को जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित आठ टीमों ने 52 निजी अस्पतालों पर पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। टीमों की जांच में 30 निजी अस्पतालों में पंजीकृत डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। इनमें कई में अप्रशिक्षित स्टाफ के भरोसे अस्पताल चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

जांच के दौरान न केवल डॉक्टर ही नदारद मिले, बल्कि निश्चेतक और सर्जनों का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर कमियां पाई गईं। इसमें 35 अस्पतालों में सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर प्रवेश और निकास का एक ही रास्ता पाया गया। भारी खामियां मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित अस्पतालों को सील करने और प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जांच अभियान के तहत गठित टीमों को 52 में से 30 निजी अस्पतालों में कोई भी पंजीकृत डॉक्टर मौजूद नहीं था। मरीजों का इलाज अप्रशिक्षित कर्मियों के भरोसे चल रहा था। इन अस्पतालों में ऑपरेशन और गंभीर स्थिति के मरीजों को देने वाली एनेस्थीसिया और सर्जनों की ड्यूटी/ऑन-कॉल सूची और रिकॉर्ड पूरी तरह गायब मिला। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या, उनकी बीमारी, दिए जा रहे इलाज का रिकॉर्ड और वहां कार्यरत कर्मचारियों की सूची मौजूद नहीं थी। जांच में 35 निजी अस्पतालों में आपातकालीन निकास की कोई व्यवस्था नहीं थी। प्रवेश और निकास का एक ही संकरा रास्ता पाया गया जो किसी भी हादसे के वक्त जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
आठ टीमों का गठन कर 52 निजी अस्पतालों की जांच की गई है। 30 अस्पतालों में पंजीकृत डॉक्टर नहीं मिले हैं और 35 अस्पतालों में भवन और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया है। सभी संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब न मिलने या अनियमितता साबित होने पर अस्पतालों का पंजीकरण निरस्त कर उन्हें सील किया जाएगा और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। मरीजों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। -डॉ.चंद्रप्रकाश,सीएमओ,कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed