फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nagar Panchayat office locked

नगर पंचायत दफ्तर में ताला लगाया

Fri, 13 May 2016 11:24 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 13 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat office locked
सभासदों ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर जोरदार आंदोलन किया। - फोटो : अमर उजाला
सेवरही। चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोले नगर पंचायत सेवरही के सभासदों ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर जोरदार आंदोलन किया। सभासदों ने सफाई कर्मचारियों के सामान व रजिस्टर सफाई नायक को देते हुए शनिवार से स्वत: निगरानी की घोषणा की।
विज्ञापन


सभासदों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। सेवरही नगर पंचायत के सभासद विभिन्न मामलों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सभासदों ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी की घोषणा की थी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत वेे कार्यालय पहुंचे और ताला बंदकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। सभासदों का कहना था कि शासन से मिल रहे धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 14 वार्डों में कई लोक महत्व के कार्य बाकी होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र में कार्य कराए जा रहे हैं। पहले से नगर सीमा के भीतर प्रस्तावित कार्य मनमानी तरीके से रोक दिया गया है। सभासदों का यह भी आरोप है कि कई बड़े कार्यों को बिना टेंडर की प्रक्रिया पूरी किये ही शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज सभासदों ने सफाई कार्य अनवरत जारी रखने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के सामान और रजिस्टर सफाई नायक को दे दिया। सभासदों ने यह भी घोषणा की कि शनिवार से वे लोग खुद नगर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे। उन्होंने मांगों के पूरा होने और बोर्ड बैठक बुलाये जाने तक आंदोलन जारी रखने का भी ऐलान किया। इस दौरान सभासद संतोष वर्मा, गोविंद, चंदेश्वर वर्मा, अमरचंद, रंजन, मनोज, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed