फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MLA angry against EO

विधायक ने नगर पंचायत के ईओ पर जताई नाराजगी

Tue, 02 Nov 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
MLA angry against EO
विधायक ने नगर पंचायत के ईओ पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए गिट्टी गिराकर छोड़ने से गुस्साए, शीघ्र निर्माण कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत की मुख्य सड़क निर्माण के लिए गिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया था। कस्बे के लोगों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक से की। इसे गंभीरता से लेते हुए विधायक नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और ईओ को फटकार लगाते हुए शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।
सेवरही नगर पंचायत की मुख्य सड़क निर्माण कराने के लिए सड़क पर गिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया था। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू सेवरही कार्यालय पहुंचे तो लोगों ने कस्बे की सड़कों के निर्माण का मामला उठाते हुए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण नहीं कराने की शिकायत की। कस्बे के लोगों की परेशानी सुनकर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे। उस समय कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने फोन कर ईओ को बुलाया और नाराजगी जाहिर की। इसके बाद ईओ ने छह नवंबर से सड़क निर्माण शुरू करने और सीसी रोड समेत अन्य सड़कों के निर्माण के लिए शीघ्र टेंडर कराने के लिए लिखित रूप से आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल पटेल, जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ब्यास कुशवाहा, पप्पू जायसवाल, डॉ. प्रभु गुप्ता, मुकेश गुप्ता, दीपक जायसवाल, शैलेंद्र मद्धेशिया, रेयाज हाशमी, बैजनाथ वर्मा, रामनिहोरा यादव, इमरान अजमेरी, मारकंडेय वर्मा, शिवजी जायसवाल, शंभू गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अमित सिंह और देवा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed