फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jharkhand defeated Bengal in the tie-breaker.

Kushinagar News: टाई ब्रेकर में झारखंड ने बंगाल को हराया

Mon, 12 Jan 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 12 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand defeated Bengal in the tie-breaker.
गंगुआ बाजार। क्षेत्र में 32वीं राजा इंद्रजीत प्रताप शाही आल इंडिया मैत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन मुकाबला झारखंड एवं बंगाल के बीच खेला गया। इसमे टाईब्रेकर से झारखंड की टीम 6-5 से रोमांचक जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मैच में बतौर मुख्य अतिथि विधायक तमकुहीराज डॉ. असीम कुमार एवं प्रतियोगिता के संरक्षक महेश्वर प्रताप शाही ने फीता काटने के उपरांत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


रविवार को फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में टांसपोर्ट क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का पहला मुकाबला एएफसी झारखंड एवं बंगाल की टीम के बीच खेला गया। खेल के शुरुआत से ही दोनों ही टीम रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर हमले करने शुरू कर दिये। खेल के 24वे मिनट में झारखंड के संस्कार तुडो ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम 1-0 बढ़त दिला दिया।
विज्ञापन

खेल के दूसरा हाफ शुरू होते ही बंगाल के बनेश्वर मंडल ने भी गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर रही। जिसके बाद आयोजकों ने टाईब्रेकर से मैच का निर्णय कराने का फैसला लिया। जिसमें झारखंड की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed