फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   High tension line pole and wire broke in Padrauna, supply stopped

Kushinagar News: पडरौना में हाइटेंशन लाइन का पोल व तार टूटा, आपूर्ति ठप

Thu, 26 Feb 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
High tension line pole and wire broke in Padrauna, supply stopped
शहर के दरबार रोड पर बिजली के पोल से टकराई ट्रक
मंसाछापर। पडरौना शहर में राम धाम पोखरा पुल के पास हाइटेंशन बिजली का पोल और तार बुधवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे टूटकर गिर गया। इससे पडरौना से मंसाछापर जाने वाली सड़क पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। वहीं, इससे 2500 घरों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई। बिजली निगम का कहना है विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार दोपहर बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन


शहर के राम धाम पोखरा पुल के पास रात में करीब साढ़े आठ बजे ट्रक की टक्कर से हाईटेंशन बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़ा। इससे वहां से गुजर रहे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना के बाद विभाग ने पहले बिजली की आपूर्ति ठप की और टूटे पोल व तार को सड़क से हटवाकर आवागमन बहाल कराने में जुटे रहे। इस संबंध में जेई दिलीप मौर्य ने बताया कि पोल टूटने से शहर के आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसे बनाने और आपूर्ति बृहस्पतिवार दोपहर बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed