{"_id":"6996248b881c3a325e0bb01e","slug":"health-team-inspects-hospital-in-newborns-death-case-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-154971-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नवजात की मौत मामले में स्वास्थ्य टीम ने की अस्पताल की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नवजात की मौत मामले में स्वास्थ्य टीम ने की अस्पताल की जांच
Thu, 19 Feb 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज के तिरुपति हॉस्पिटल की जांच करते प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा।स्रोत-
कप्तानगंज। कस्बे के डीसीएफ चौक स्थित तिरुपति हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत के मामले में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा अस्पताल पहुंचे और गहन जांच की। टीम ने ऑपरेशन कक्ष का निरीक्षण किया और संबंधित डॉक्टरों से पूछताछ कर सभी बिंदुओं पर जानकारी जुटाई।वहीं, आशा और एएनएम को नोटिस भेज कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर माफी की पूजा देवी पत्नी मंजेश कुमार कनौजिया को सात फरवरी को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सात फरवरी की रात ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत हो गई, जबकि जच्चा की हालत गंभीर है। घटना के बाद मंगलवार को परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया था और कार्रवाई की मांग की थी। अस्पताल में बुधवार को जांच करने पहुंचे स्वास्थ्य टीम के साथ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अस्पताल संचालक अंगद चौधरी और अस्पताल के डॉ. आशीष रंजन के नाम से पंजीकृत है। ऑपरेशन डॉ. सेयानी साहा ने किया था।
उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी। साथ ही इस अस्पताल में मरीज लाने वाली आशा व एएनएम को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि अस्पताल का पंजीकरण 3 फरवरी 2026 को हुआ है। इससे पूर्व निरीक्षण के समय पंजीकरण नहीं था और विभाग की ओर से तीन बार नोटिस जारी किया गया था। नोटिस मिलते ही अस्पताल संचालक ने आनन फानन में अस्पताल का पंजीकरण कराया।