फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Following safety rules will reduce accidents

Kushinagar News: सुरक्षा नियमों के पालन से आएगी हादसों में कमी

Fri, 30 Jan 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 30 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Following safety rules will reduce accidents
पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग की तरफ से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसके बाद छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाया गया। एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, जैसे हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा, और मोबाइल का उपयोग न करना, सड़क दुर्घटनाओं में भारी कमी ला सकता है। ये नियम न केवल जान-माल की रक्षा करते हैं, बल्कि यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाते हैं।
विज्ञापन

जागरूकता और जिम्मेदारी से ही सुरक्षित समाज संभव है। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना, ओवरस्पीडिंग से बचना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नही करना और कोहरे में फॉग लाइट का उपयोग करने आदि नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर (एक घंटे) के भीतर चिकित्सालय पहुंचाने वाले को राहवीर योजना के तहत 25,000 रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed