{"_id":"673cfdfe8fccfd564a0a9027","slug":"fighting-over-land-dispute-case-registered-against-6-people-two-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-126729-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन विवाद में मारपीट, 6 लोगों पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन विवाद में मारपीट, 6 लोगों पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार
Wed, 20 Nov 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। जमीन विवाद में हुई मारपीट में पूर्व ग्राम प्रधान सहित 6 लोगों के विरुद्ध जान से मारने की कोशिश सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुसहर परिवार को मारने पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में रास्ते की जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष द्वारा ईंट व लाठी डंडे से दूसरे पक्ष की मुसहर परिवार की महिलाओं सहित 6 लोगों की पिटाई किया गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दूसरे पक्ष को भी चोट आईं थीं। इस मामले में राबड़ी देवी की तहरीर पर पूर्व प्रधान नागेन्द्र चौधरी, मुन्नीलाल, संदीप चौधरी, देवेंद्र चौधरी, विजय चौधरी, गोलू के विरुद्ध जान लेवा हमला सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्जकर पुलिस ने देवेंद्र चौधरी व विजय चौधरी को घर से गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज ओमप्रकाश तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। मामले पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
____
कई दिनों से चल रहा था रास्ते का विवाद
पहले भी मारने पीटने व बाइक छिनने की दो बार पुलिस को दी गयी थी तहरीर, परंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से बात बढ़ गई। पूर्व प्रधान नागेंद्र चौधरी ने 10 नवंबर को हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर विपक्षियों पर रास्ते में घेरकर मारने पीटने, बाइक व 12 हजार रुपये छीन लेने की तहरीर दी थी। 14 नवंबर को भी बौधी देवी, नागेंद्र चौधरी आदि ने पुलिस को तहरीर दी थी कि रास्ते में आने जाने से रोका जा रहा है। इसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और यह घटना हो गई।