फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand made to the DM to relocate the liquor shop.

Kushinagar News: डीएम से शराब की दुकान हटाने की मांग

Thu, 10 Sep 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Demand made to the DM to relocate the liquor shop.
पकड़ियार बाजार। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन देकर नेबुआ रायगंज गांव के चौराहे पर संचालित शराब की दुकान हटवाने की मांग की है। दुकान नहीं हटवाने पर 15 सितंबर से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री व पूर्व प्रधान व्यास वर्मा के नेतृत्व में फुलमती देवी, चंपा देवी, लौगी देवी, सुगंधा देवी, इंदू देवी, धर्मेंद्र, वीरेंद्र, छोटे लाल, शारदा आदि का कहना है कि मुख्य चौराहे पर शराब की दुकान होने से परेशानी हो रही है। शाम को महिलाएं खेत या टहलने निकलती है तो शराबी अभद्रता और छींटाकशी करते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इसके विरोध में 25 अगस्त को प्रदर्शन किया गया था। थानाध्यक्ष ने ज्ञापन लेकर शराब की दुकान हटवाने का आश्वासन दिया था। दो सप्ताह बाद भी दुकान हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन को 14 सितंबर तक दुकान हटाने का समय दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed