फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   doctor reached 2 hours late

आरोग्य मेला : दो घंटे देर से पहुंचे डॉक्टर, एक घंटे पहले चले गए

Sun, 03 Sep 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
doctor reached 2 hours late
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले से मायूस होकर लौटे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जौरा बाजार। स्थानीय पीएचसी पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लापरवाही की भेंट चढ़ गया। दो घंटे इंतजार के बाद पहुंचे डॉक्टर सिर्फ तीन घंटे इलाज कर चले गए। फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय ने मरीजों का इलाज तीन बजे तक किया। जिम्मेदारों की मनमानी की वजह से आधी-अधूरी दवा लेकर मरीजों को लौटना पड़ा।
फाजिलनगर ब्लॉक के जौरा बाजार सीएचसी पर सुबह आठ बजे मरीज पहुंचने लगे, लेकिन डॉक्टर नहीं आए थे। चतुर्थ श्रेणी के तीन कर्मचारी मेले की तैयारी में लगे रहे। 11 बजे तीन डॉक्टर और फार्मासिस्ट कार से पहुंचे। मरीजों का इलाज शुरू हुआ, लेकिन जरूरी काम बताकर तीन घंटे बाद डॉ. विद्याशंकर, डॉ. नेहा मिश्रा, डॉ. ऋषभ कुमार और फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार सिंह चले गए।
विज्ञापन

वहां तैनात फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय ने करीब तीन बजे तक मरीजों का इलाज किया। मेले में बेहतर सुविधा की उम्मीद लिए पहुंचे मरीजों को परेशान होना पड़ा। मेले में आवश्यक दवाओं की भी कमी रही। मेले में 127 मरीजों का इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक विद्याशंकर ने बताया कि आने में थोड़ी देर हो गई। मेले में सभी दवाएं उपलब्ध थीं। कुछ गंभीर रोगी आए थे, जिन्हें बाहर से दवा लिखनी पड़ी।
गोरखपुर से आते हैं डॉक्टर
पीएचसी पर शाम के बाद आने वाले मरीजों को इलाज नहीं मिल पाता है। आवास पर एक भी डॉक्टर रात्रि विश्राम नहीं करते हैं। यहां तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट गोरखपुर से आते हैं। ओपीडी के बाद डॉक्टर गोरखपुर चले जाते हैं। इसकी वजह से सामान्य मरीजों को भी शाम के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।


आरोग्य मेले में दवाओं की कमी रही। समय से डॉक्टर नहीं आए और पहले चले गए। पीएचसी पर तैनात डॉक्टर और कर्मचारियों की लापरवाही से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
-विनोद राय, धनहा
सरकार की पहल तो अच्छी है, लेकिन डॉक्टर समय से नहीं आते हैं। इसलिए बेहतर इलाज नहीं मिल पाता है। शिकायत के बाद भी डॉक्टरों पर कार्रवाई नहीं होती है।
-सावित्री देवी, कनौरा
कई दवाइयां मेले में नहीं मिलीं। बाहर से खरीदनी पड़ेंगी। तीन घंटे इंतजार के बाद डॉक्टर आए तो मेले में इलाज शुरू हुआ। गर्मी में परेशान होना पड़ा।
-नंदू, रहसू जनोबीपट्टी टोला मठिया
- डॉक्टरों की मनमानी के चलते आरोग्य मेले का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। डॉक्टरों के देर से आने से करीब 100 लोग बिना इलाज कराए चले गए।
-ज्ञांती देवी, जौरा बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed