{"_id":"5713d7784f1c1b9d3310fc13","slug":"disclose-criminal-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपराधिक घटनाओं का सही खुलासा करें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपराधिक घटनाओं का सही खुलासा करें
Kushinagar
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
आईजी जोन एचआर शर्मा ने रविवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना में आईजी जोन एचआर शर्मा ने रविवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आपराधिक घटनाओं के सही पर्दाफाश और अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिया।जनपद मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आईजी ने कहा कि महिलाओं से जुड़े आपराधिक मामलों में बिना देर किए घटनाओं का सही अनावरण करें।
साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी में भी तेजी लाएं। ताकि ऐसे अपराधों में कमी आए। उन्होंने पुलिस प्रबंधन पर भी बल दिया। आईजी ने कहा कि गंभीर अपराध होने पर पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी दीपक कुमार भट्ट, एएसपी लालसाहब यादव, सभी सीओ और प्रभारी एसओ मौजूद थे।