{"_id":"578fba624f1c1bd627c4b566","slug":"the-dead-body-is-not-found-up-to-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम तक नहीं मिला बहे युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाम तक नहीं मिला बहे युवक का शव
kushinagar
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
अपराध्
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथौली बाजार/हाटा। अथरहां घाट पर बांस के पुल से मंगलवार की रात बाइक से नदी पार करते वक्त छोटी गंडक में गिरे युवक का बुधवार को शाम तक पता नहीं लगा सका था। बुधवार को प्रशासन ने कई बार नदी में जाल डलवाया, गोताखोरों की भी मदद ली गई, परंतु सफलता नहीं मिली। राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह भी मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश के लिए अफसरों को निर्देशित किया।
हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव सिकटिया निवासी धनंजय सिंह (28) पुत्र सूर्यवंश सिंह मंगलवार की रात को नदी के दूसरी तरफ स्थित किसी गांव में दावत खाने की बात कहकर घर से निकले थे। रात में लगभग साढ़े नौ बजे वे अपनी बाइक से छोटी गंडक नदी के अथरहा घाट पर बांस के पुल से नदी पार कर रहे थे। बताया जाता है कि बांस के पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके चलते धनंजय सिंह उफनाई नदी में गिर गए। पुल पर किसी के गिरने की आवाज सुनकर तमाम लोग रात में ही पुल पर पहुंचे। बाइक पुल पर थी, लेकिन युवक का पता नहीं चला। इसके बाद लोगों ने हाटा कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
बुधवार की सुबह हाटा कोतवाल अतुल सिंह व तहसीलदार हरिश्चंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई गई। जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह भी पहुंचे। घटनास्थल के दोनों तरफ आसपास के गांवों के तमाम लोग भी जुटे थे। परंतु दिन भर के प्रयास के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं लगा।इस संबंध में कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि बहे युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पानी के तेज बहाव के कारण गोताखोर नीचे नहीं जा पा रहे हैं।