फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police questioned in mla matter

पुलिस कर्मियों से जवाब तलब

Sat, 02 Jul 2016 11:14 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 02 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
police questioned in mla matter
हरियाणा पुलिस - फोटो : amar ujala
पडरौना। करीब दो महीना पहले सेवरही कस्बे में विधायक के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में शासन ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से जवाब तलब किया है। गृह विभाग के जरिए यह स्पष्टीकरण विधानसभा अध्यक्ष को भेजा जाना है।
विज्ञापन


बीते मई महीने में सेवरही पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक की बाइक रोकी थी। इस मामले को लेकर तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू और पुलिस कर्मियों के बीच नोंकझोंक हो गई थी। विधायक के अनुसार रात में थानेदार समेत कई पुलिसकर्मियों ने उनके दरवाजे पर जाकर अपशब्द कहे थे। अगले दिन विधायक इस मामले को लेकर धरना पर बैठ गए थे। मौके पर पहुंचे एसपी ने दोषियों के विरुद्ध एक पखवारा के अंदर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। विधायक ने इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर सेवरही के एसओ रहे सुजीत कुमार राय, तरयासुजान के एसओ रहे संजय राय, विशुनपुरा के एसओ ओपी राय, एसआई अजीत प्रताप सिंह और सदानंद और अन्य पुलिस कर्मियों पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया था। विधायक की इस शिकायत पर विधानसभा सचिवालय के विशेष सचिव अशोक कुमार सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री तथा प्रमुख सचिव गृह को पत्र भेजकर दो सप्ताह में आरोपी पुलिस कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने को कहा है। गृह सचिव के जरिए मिले स्पष्टीकरण को संसदीय कार्य मंत्री विधानसभा अध्यक्ष को उपलब्ध कराएंगे। इस संबंध में विधायक अजय कुमार लल्लू ने बताया कि विशेषाधिकार हनन से संबंधित मामले में पुलिस कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने की जानकारी पत्र के जरिए हमें भी मिली है। उधर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भट्ट का कहना है कि विशेषाधिकार हनन के मामले में शासन का पत्र प्राप्त हुआ है। तथ्यात्मक रिपोर्ट शासन को शीघ्र भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed