फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Looted goods from the container driver

कंटेनर चालक से सामान लूटा

Wed, 09 Dec 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Wed, 09 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज (कुशीनगर)। जिले की सीमा से सटे बिहार के बथना कुटी के पास बदमाशों ने मंगलवार की रात एक कंटेनर (बड़े ट्रक) के चालक और खलासी को पीटकर घायल कर दिया। उसके बाद कंटेनर में रखे सामान लूटकर भाग गए। बदमाशों ने घायल चालक और खलासी को कंबल में लपेटकर सलेमगढ़ के पास छोड़ दिया। चालक ने वारदात की सूचना कंपनी को दे दी है।
विज्ञापन

बिहार के जलालपुर निवासी ट्रक चालक मजीद और खलासी कक्कू हरियाणा के सहनगंज (रोहतक) से कंटेनर में कास्मेटिक्स और दवाइयां लेकर गुवाहाटी जा रहे थे। मंगलवार की रात तकरीबन दो बजे बिहार के गोपालपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बथना कुटी के पास पहुंचे ही थे कि कुछ बदमाशों ने उनका ट्रक रोक लिया। बदमाशों ने चालक और खलासी को पीटकर घायल कर दिया। उसके बाद कंटेनर के सामान अपने वाहन में लादने के बाद घायल चालक और खलासी को भी कंबल में लपेटकर बैठा लिया।
विज्ञापन

 उन दोनों को बदमाश यूपीऔर बिहार की सीमा पर स्थित सलेमगढ़ के निकट एक पेट्रोलपंप के पास छोड़ गए। चालक की तरफ से बुधवार को कंपनी के जिम्मेदार लोगों को वारदात की सूचना दे दी गई। इस संबंध में एसओ तरयासुजान सुजीत राय का कहना था कि मामला संज्ञान में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। घटनास्थल बिहार क्षेत्र का है। मामले की जांच कर रिपोर्ट संबंधित थाने को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed