फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   JCB collision Wall fell, seven injured

जेसीबी की टक्कर से दीवार गिरी, सात जख्मी

Thu, 05 May 2016 11:15 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 05 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
JCB collision Wall fell, seven injured
घ्‍ाायल - फोटो : अमर उजाला
तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के अमवा दुबे गांव में बृहस्पतिवार को जेसीबी की टक्कर से दीवार गिर जाने के कारण सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन



सभी घायलों का इलाज कसया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर को अमवा दुबे गांव में एक व्यक्ति के मकान के बाउंड्री के अंदर गिरी मिट्टी जेसीबी से समतल की जा रही थी। इसी दौरान जेसीबी अनियंत्रित होकर असलम अली के मकान के दीवार से टकरा गई। जिससे करीब 35 फीट ऊंची दीवार गिर गया।
विज्ञापन


दीवार गिरने से दोघरा निवासी आशिक और हैदर नामक दो किशोर घायल हो गए। दोनों किशोर कुछ लोगों के साथ एक मस्जिद के लिये चंदा मांगने गांव में गये थे।

इनके अलावा दीवार गिरने से पास ही घर बनाकर रह रहे मैनुद्दीन, रसीद, मंसूर, फातिमा, शमशुन भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस संबंध में थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी अनिल दुबे ने कहा कि घटना संज्ञान में है। मौके पर पुलिस भेजी गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed