फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   filtring on tahsildar.

तहसीलदार पर पथराव

Mon, 30 May 2016 12:20 AM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
कुशीनगर/ ब्यूरो Updated Mon, 30 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
हाटा,  पोखरी की जमीन पर हुए अतिक्रमण को  रविवार को हटवाने के लिए पुलिस बल के साथ रामपुर पौटवा गांव गए तहसीलदार और उनकी टीम पर पथराव हो गया। इस मामले में पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। हलका लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रामपुर पौटवा गांव के एक पोखरे पर कुछ लोगों के अतिक्रमण करने की शिकायत मिलने पर तहसीलदार हाटा ने हलका लेखपाल से रिपोर्ट तलब की थी। लेखपाल की रिपोर्ट में पोखरी की जमीन पर कब्जा करने की बात पुष्ट होने पर रविवार को तहसीलदार बृजेश प्रसाद राजस्व टीम और पुलिस बल को लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि करीब 27 फीट जमीन पर न्यायालय की ओर स्थगन आदेश है। इसपर तहसीलदार ने उतनी जमीन छोड़कर बाकी अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया। राजस्व टीम ने जैसे ही एक पक्का निर्माण तोड़वाना शुरू किया कि बगल के एक छत से तहसीलदार व राजस्व टीम पर पथराव शुरू हो गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसवालों ने किसी तरह से मामला संभाला और मौके पर मौजूद दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
गांव से वापस लौटने के बाद लेखपाल राधेश्याम की तहरीर पर हाटा कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तहसीलदार ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। हाटा कोतवाली के एसएसआई भीम यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। दो लोग गिरफ्तार भी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed