फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   hangama

पैमाइश टीम के सामने महिलाओं ने किया हंगामा

Sun, 28 Oct 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
hangama
hangama - फोटो : amarujala
खड्डा। क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव में जमीन की पैमाईश करने पहुंची टीम के सामने महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। एसडीएम ने समझा बुझा कर महिलाओं को शांत कराया और भूमि की पैमाइश हो पाई।
विज्ञापन


क्षेत्र के रामपुर गोनहा के भलोटिया टोला में अशोक कुमार एवं ओमप्रकाश की करीब 13 एकड़ जमीन को शकील अहमद व प्रोफेसर डॉक्टर अबु वारिस जमील आदि ने पांच वर्ष पहले रजिस्ट्री बैनामा कराया था। जमीन का खारिज दाखिल होने के बावजूद पैमाइश नहीं हो पा रही थी। कोर्ट के आदेश के बाद एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस के साथ रविवार को पहुंचे।
विज्ञापन


उसी दौरान गांव की तमाम महिलाओं हंगामा शुरु कर दिया। बाद में एसडीएम ने कानूनी बाध्यता बताते हुए हंगामा कर रही महिलाओं ने शांत कराया ।इसके बाद एसडीएम ने जमीन की पैमाइश कराई। महिलाओं ने बताया कि जमीन नाम कराने के नाम पर कुछ बिचौलियों ने जेवर व खेत बंधक रखवाकर लाखों रुपये हड़प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसा वापस दिलाते हुए कार्रवाई की जाए। एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जमीन की पैमाइश कराई गई। यह जानकारी में आया है कि कुछ बिचौलियों ने धोखाधड़ी कर गरीबों से रकम हड़प ली है। उनके विरुद्ध एंटी भू माफिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed