फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   घर में सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म

घर में सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म

Tue, 08 Aug 2017 04:59 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
घर में सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर रात एक 16 वर्षिय किशोरी के साथ बीडीसी सदस्य द्वारा दुराचार किए जाने का आरोप है। उस वक्त परिवार के सभी सदस्य गांव में ही हो रहे कीर्तन में शामिल होने गए थे। किशोरी का पिता घर लौटा तो आरोपी भाग निकला। मंगलवार की सुबह पीड़िता के साथ थाने पहुंच पिता ने तहरीर दी।
विज्ञापन

श्रावण मास के अंतिम दिन रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में जनसहयोग से कीर्तन हो रहा था। गांव के सारे लोग वहीं गए थे। पीड़िता किशोरी के पिता के अनुसार उनकी 16 वर्षीया बेटी घर में अकेले सो रही थी। रात करीब 11 बजे गांव का बीडीसी सदस्य घर में घुसकर लड़की के साथ मनमानी करने लगा। लड़की ने विरोध किया लेकिन लाउडस्पीकर की तेज आवाज के चलते उसकी आवाज बाहर सुनाई नहीं दे रही थी। वह घर लौटा तो आरोपी घर में से निकलकर भागा। मंगलवार की सुबह पीड़िता के साथ पिता थाने पहुंचा और तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed