{"_id":"5c59ce66bdec2205dc401c2b","slug":"41549389414-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी संग दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरी संग दुष्कर्म की कोशिश
Tue, 30 Apr 2019 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
kushinagar
kushinagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
marital rape
- फोटो : pexels.com
खड्डा। घर में घुस कर दो लोगों ने किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर किशोरी के चाचा पहुंचे, तब तक आरोपी भाग निकले। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित की तरफ से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
पीड़िता का आरोप है कि सोमवार को खेती के काम से उसके माता- पिता बाहर गए थे। आरोप है कि नगरपंचायत खड्डा निवासी एक किशोर व पीड़िता के गांव का एक युवक दोपहर में बाइक से पहुंचे। दोनों युवक उसके घर में घुस गए। उसे अकेली पाकर हाथ पैर बांध कर मनमानी करने की कोशिश की। शोर सुनकर बगल में रहने वाले उसके चाचा पहुंच गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। एक आरोपी का मोबाइल उसके घर में ही छूट गया। शाम को घर पहुंचे माता- पिता ने किशोरी को साथ लेकर थाने पहुंच आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। दूसरी तरफ आरोपियों के परिजनों ने बचाव में कहा कि फोन करके लड़कों को किशोरी ने घर बुलाकर झूठी कहानी गढ़ दी। गलत तरीके से फंसाने की साजिश का आरोप मढ़ा है। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।