फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आरोप रेप का और पुलिस ने दर्ज की छेड़खानी

आरोप रेप का और पुलिस ने दर्ज की छेड़खानी

Fri, 14 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
आरोप रेप का और पुलिस ने दर्ज की छेड़खानी
आरोप रेप का और पुलिस ने दर्ज की छेड़खानी
विज्ञापन

आहत पीड़िता की तबीयत बिगड़ी, मां ने कहा- पुलिस ने कमजोर किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने रेप किया। पुलिस ने मामले में छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पीड़िता की मां का आरोप है कि पुलिस ने केस को कमजोर कर दिया है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी 12 वर्षीय बेटी एक सप्ताह पूर्व नित्यक्रिया के लिए बाहर गई थी। उसी दौरान पड़ोस के रहने वाले दो बच्चों के पिता ने बेटी को पकड़ लिया और मुंह दबाकर गन्ने के खेत में खींच ले गया। उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया और बेटी रोती हुई घर लौटी। पूछने पर आपबीती बताई। मंदबुद्धि पिता व मां बेटी को लेकर थाने गए। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची और डरा-धमकाकर केवल छेड़छाड़ की बात कबूलवाने लगी। इसका वीडियो भी बनाया गया। पुलिस रेप के बजाय छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। जबकि बेटी चीख-चीख कर रेप की बात कह रही थी। पीड़िता घटना के बाद से सदमे में होने की वजह से बीमार हो गई है।
विज्ञापन

उधर, एसओ बृजेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर मजिस्ट्रेट के यहां बयान दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही है। अगर बयान में रेप की बात आई तो धारा बढ़ा दी जाएगी। डरा-धमकाकर बयान बदलवाने का आरोप गलत है। आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed