फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 14 May 2019 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 May 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
मौत पर बिलखते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। नगर पंचायत के प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन


कप्तानगंज क्षेत्र के सुधियानी गांव निवासी प्रभु तिवारी ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी को प्रसव पीड़ा होने पर 12 मई की भोर में इस अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चा पैदा होने के तीन घंटे बाद महिला की मौत हो गई। घटना से गुस्साएं परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। पीड़ित पति प्रभु तिवारी का आरोप है कि उपचार में लापरवाही की वजह से उनकी पत्नी की मौत हुई है। मामले को दबाने के लिए घटना को परिजनों से काफी देर तक छुपाए रखा गया। प्रसव के बाद परिजनों ने महिला से मिलने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। सिर्फ नवजात को दिखाकर मामले को दबाने का प्रयास किया गया। परिजन जब महिला से मिलने पर अड़ गए तब उसकी मौत की जानकारी दी गई। प्रभु तिवारी ने सूचना पुलिस को दी। एसओ राहुल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
अहिरौली बाजार। सोमवार को तिनहवा से बोदरवार जाने वाले मार्ग पर सड़क के किनारे खड़ी बाइक से टकरा कर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी पिपराईच भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तानगंज क्षेत्र के डोमबरवा गांव के रहने वाले 22 वर्षीय रामक्यास सिंह और 25 वर्षीय गणेश सिंह बाइक से तिनहवा चौराहे से बोदरवार की तरफ़ जा रहे थे। वह लोग अभी तिनहवा चौराहे से कुछ दूर ही गए थे। उसी दौरान सड़क के किनारे खड़ी एक बाइक से टकरा कर घायल हो गए। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले गई। जहां उनका इलाज शुरु हुआ

टेंपों पलटने से दो लोग घायल
रगड़गंज। पटहेरवा क्षेत्र के समउर- पटहेरिया मार्ग पर बिहार बुजुर्ग गांव के चौराहे के समीप सोमवार को अनियंत्रित टेंपों पलट गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायल पटहेरिया निवासी सरफराज और पिपरा कनक निवासी ईद मुहमद बताए गए। लोगों ने घायलों को समउर बाजार स्तिथ एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया।

बाइक की चपेट में आने से छात्रा घायल
पिपरा कनक। समउर बाजार कस्बे से कोचिंग पढ़ कर घर लौट रही छात्रा को रास्ते में बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे छात्रा घायल हो गई। पटहेरवा क्षेत्र के गांव हतवा निवासी दरोगा अंसारी की पुत्री मैरुननेशा सोमवार को समउर बाजार कस्बे से कोचिंग पढ कर घर लौट रही थी। समउर तमकुही मार्ग पर स्थित गंगुआ मोड पर पहुंची ही थी। उसी दौरान बाइक सवार ने अचानक टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायल छात्रा को निकट के एक प्राइवेट अस्पताल भेजवाएं।

नौ लोगों के खिलाफ वारंट जारी
पडरौना। डीएम कोर्ट ने नौ लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया है। डीएम ने बताया कि पडरौना कोतवाली के अनरहवां निवासी घनश्याम गोंड़, विशुनपुरा थाना के बांसगांव निवासी मैनुद्दीन और गौरी श्रीराम के गुलफास, कुबेरस्थान थाना के कठकुइयां निवासी कुंवर और जंगल सिसवां के गुप्ता के खिलाफ गैर जमानती तथा पडरौना कोतवाली के जंगल बेलवां निवासी संतोष और तरयासुजान थाना क्षेत्र के गाजीपुर टोला भरपटिया के मनोज कुमार गुप्ता के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है।

दहेज हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग
तमकुहीराज। सेवरही थाना क्षेत्र के हाता धुरिया निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक देवरिया को प्रार्थनापत्र देकर दहेज के हत्यारोंपियों की तत्काल गिरफ्तारी कराने की मांग की है।


हाता धुरिया निवासी मैनेजर शर्मा ने पुलिस अधीक्षक देवरिया को प्रार्थना प्रत्र देकर अवगत कराया है कि उसने अपनी बेटी की शादी तरकुलवा थानाक्षेत्र के बाबूराय खैरवा में की थी। बेटी के ससुराल वाले अक्सर दहेज के लिए प्रताडित किया करते थे। 17 अप्रैल को ससुराल में बेटी की मौत हो गई थी। जानकारी होने पर उसने डायल 100 एवं तरकुलवा पुलिस को सूचना दी थी। मामले में तरकुलवा थाना में मुकदमा पंजीकृत है, लेकिन आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नही हो सकी है। जिसके कारण वे सुलह के लिए डराते धमकाते रहते हैं। पीडित पिता ने पुलिस अधीक्षक से तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed