फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अतिक्रमण के विवाद में मारपीट, नौ घायल

अतिक्रमण के विवाद में मारपीट, नौ घायल

Fri, 03 May 2019 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण के विवाद में मारपीट, नौ घायल
अतिक्रमण के विवाद में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। क्षेत्र के मठियाधीर गांव में सड़क पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में गुरुवार को मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों की तरफ से दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को लोग सीएचसी रामकोला ले गए, जहां से डॉक्टरों ने पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मठियाधीर गांव निवासी बृजभूषण यादव अपने घर के पास सडक के बगल में निमार्ण करा रहे थे। सडक पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर रामनंद यादव ने रोकने के प्रयास किया। उसी बाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। बृजभूषण यादव, मनोज यादव तथा फुलमती देवी घायल हो गई। वही दूसरे तरफ से रामानंद यादव, जगदीश यादव किशुन देव, अजीत, रंजित तथा मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। एसओ दिलीप पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आर्केस्ट्रा के दौरान हुए विवाद में युवक को पीटा
रहसू बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव करजही में आई बारात में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान हुए विवाद में एक युवक घायल हो गया। लोगों ने बताया कि गांव करजही में जयप्रकाश राय के यहां बारात आई थी। आर्केस्ट्रा देखने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें गांव के रहने वाले अमित जायसवाल नामक युवक को कुछ लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया। जिससे अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। घायल को परिजन सीएचसी फाजिलनगर ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed