फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बीएसएफ का भगोड़ा है पकड़ा गया ‘फौजी’

बीएसएफ का भगोड़ा है पकड़ा गया ‘फौजी’

Tue, 16 Apr 2019 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो kushinagar/शोभित कुमार पांडेय
kushinagar/शोभित कुमार पांडेय Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ का भगोड़ा है पकड़ा गया ‘फौजी’
मुठभेड़ स्थल पर बरामद पिस्टल। - फोटो : पिस्टल
कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के परागपुर गांव के पास मुठभेड़ में पकड़ा गया कैशवैन लूटकांड का आरोपी और एक लाख का इनामी बीएसएफ का भगौड़ा है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस को वारदात को अंजाम देने के लिए मुखबिरी करने वाले आरोपी का नाम भी पता चल गया। अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है। इससे पूर्व वारदात में शामिल सतीश जायसवाल, अच्छेलाल, रामभुवन ,नागेंद्र और सत्येंद्र पहलवान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


जनपद गोपालगंज(बिहार) के हथुआ थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी अमित कुमार राय उर्फ फौजी वर्ष 2010 में पंजीपरा पश्चिम बंगाल में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती जयपुर (राजस्थान) में थी। वर्ष 2017 में बिहार में रंगदारी मांगने के एक मामले में वह आरोपी बना तो पुलिस उसे पकड़कर जयपुर ले गई। इसके बाद वह ड्यूटी पर ही नहीं गया। वर्तमान में उस पर विभागीय कार्रवाई चल रही है। रंगदारी मामले के बाद वह अपराध की दुनिया से जुड़ गया। पूर्व में गिरफ्तार सत्येंद्र पहलवान से अमित की मुलाकात सीवान जेल में हुई और दोनों दोस्त बने। नवंबर 2018 में अमित राय जेल से छूटा और दस दिसंबर को साथियों के साथ मिलकर हाटा कोतवाली क्षेत्र में रेडियंट कंपनी के कैशवैन से 1.71 करोड़ लूट लिए। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि अमित राय उर्फ फौजी पर बीएसएफ द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी जुटाई जाएगी। पूर्व में जेल भेजा गया सत्येंद्र ने 2004 में कलकत्ता में एक बेल्डर की हत्या की थी। इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। एक साल के परोल पर बिहार आया था और तभी से सत्येंद्र भगोड़ा हो गया था। दोनों मिलकर बिहार में बड़ी- बडी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


सोने के धंधे में लगाया था 24 लाख
एसपी के अनुसार, लुटेरे अमित राय उर्फ फौजी ने वारदात के वक्त बाइक में सवार था। अमित के हिस्से में कैशवैन लूटकांड की बड़ी रकम आई थी। इसमें से 24 लाख रुपये इसने जेल में बंद अपने साथी विजय सिंह के मुंशी को 24 लाख रुपये सोने के धंधे के लिए दिए थे। वहीं दस लाख रुपये बहन के तिलक में खर्च किए। आरोपी से रकम बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के टॉप टेन अपराधियों में शामिल है अमित राय उर्फ फौजी
अमित राय उर्फ फौजी तो बिहार के टॉप अपराधियों में शामिल है। कब्जे, रंगदारी, लूट, डकैती जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देना इसका पेश है। इसके लिए नई उम्र के युवकों को भी साथ जोड़ रखा है। कैशवैन लूट की घटना की मुखबिरी करने वाला भी इसके साथ था, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। अब सिर्फ घटना के मुखबिरी करने वाले को पकड़ना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed