फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मारपीट में तीन लोग घायल

मारपीट में तीन लोग घायल

Wed, 07 Jun 2017 04:51 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में तीन लोग घायल
कुशीनगर। थाना क्षेत्र के गांव अमवा खास टोला हिरासोती में लोहिया आवास के लिए गिरे ईंट-बालू को उठाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज दुदही सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन

गांव अमवा खास टोला हिरासोती निवासी खुसबुन नेशा पत्नी अनवर के खाते में लोहिया आवास के लिए धन आया था। ग्राम प्रधान ने उस धन को खाते से निकलवाकर स्वयं निर्माण कार्य कराने के लिए खुशबुन के दरवाजे पर ईंट-बालू गिरवा दिया। खुशबुन ने बीते 9 मई को डीएम को शिकायत पत्र देकर ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। डीएम ने बीडीओ दुदही को मामले की जांच कराकर दोषियों पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दे दिया। मंगलवार को ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने महिला के खाते में रकम जमा करा दिया। बुधवार को खुशबुन के दरवाजे पर गिरे ईंट-बालू को उठाने के लिए कुछ लोग पहुंच गए। खुशबुन ने इसे यह कहते हुए रोक दिया कि वह खाता की जांच कर लेगी, उसके बाद ही निर्माण सामग्री जाने देगी। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें खुशबुन समेत तीन लोग घायल हो गए। इस संबंध में बरवापट्टी के प्रभारी एसओ विजय शंकर पांडेय का कहना है कि पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed