{"_id":"5b5e018c4f1c1bac7d8b552b","slug":"101532887436-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ानी निकासी को लेकर आपस मे विवाद मारपीट धक्का मुक्की मे बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ानी निकासी को लेकर आपस मे विवाद मारपीट धक्का मुक्की मे बुजुर्ग की मौत
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद के दौरान गिरने से घायल बुजुर्ग की मौत
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ग्राम सभा पिपरा बुजुर्ग में शनिवार की रात में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा बुजुर्ग में शनिवार की रात पट्टीदारों के बीच बरसात का पानी बहाने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान वहां एक पक्ष के 70 वर्षीय बुजुर्ग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। रामकोला सीएचसी से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पिपरा बुजुर्ग निवासी बृजलाल यादव व हृदन यादव के बीच लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर करीब पांच महीने पहले पंचायत भी हो चुकी है। शनिवार की रात बरसात के दौरान पानी बहाने को लेकर दोनों परिवार की महिलाएं आपस में उलझ गईं। विवाद बढ़ने मारपीट होने लगी। इस दौरान 70 वर्षीय हृदन यादव भी वहां पहुंच गए। गिर जाने से हृदन के सिर में गंभीर चोट लगी और वे अचेत हो गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला ले गये। जहां हालत गंभीर देखे डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में रामकोला एसओ राहुल सिंह ने बताया कि रात में बुजुर्ग पैर फिसल जाने से गिर गए थे। इससे उनके सिर में चोट लगने की बात कही गई थी। परंतु मौत के बाद रविवार की सुबह हृदन यादव की बहू राजकुमारी ने दूसरे पक्ष की एक महिला पर मारपीट का आरोप लगाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।