{"_id":"6750052f775e1012b900fc18","slug":"complain-to-dm-and-demand-action-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-127550-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीएम से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीएम से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
Wed, 04 Dec 2024 01:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:01 PM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के गंगू प्रसाद ने डीएम देकर आवास के लिए पात्र होने के बाद भी अपात्र घोषित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
गंगू प्रसाद ने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना सूची में उनका नाम था। सूची का सत्यापन कर रहे लेखपाल ने सुविधा शुल्क की मांग की थी। नहीं देने पर उनको अपात्र घोषित कर दिया। अपात्र सूची में दर्शाया गया है कि उनकी पत्नी सोनी केयर टेकर हैं व दो बीघा कृषि योग्य भूमि है, जबकि उनके पास महज छह कट्ठा भूमि है। उन्होंने जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। लेखपाल संजय गुप्ता ने आरोप को निराधार बताया है। कहा कि दो बीघा कृषि भूमि और पत्नी के केयर टेकर के चलते गंगू प्रसाद को अपात्र घोषित किया गया है। एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने कहा कि शिकायत की जांच कराईं जाएगी। आरोप सत्य पाया गया तो लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।