फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CM will send first installment to beneficiaries account

लाभार्थियों के खाते में सीएम भेजेंगे पहली किस्त

Thu, 10 Dec 2020 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
CM will send first installment to beneficiaries account
लाभार्थियों के खाते में सीएम भेजेंगे पहली किस्त
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के तहत 20072 लोगों का बनना है घर
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिले को इस बार 1184 का लक्ष्य मिला है
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। अपना पक्का घर बनाने के लिए सरकारी मदद का इंतजार कर रहे करीब 20 हजार लोगों को अगले सप्ताह बड़ी सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए चयनित लाभार्थियों के खाते में मुख्यमंत्री सीधे प्रथम किस्त की धनराशि भेजेंगे। इसके लिए डीआरडीए से लाभार्थियों का पंजीकरण व सत्यापन कार्य हर हाल में 15 दिसम्बर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
जिले में इस बार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 20072 लोगों का पक्का मकान बनना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भी पिछले सप्ताह ही 1184 लोगों का घर बनाने का लक्ष्य मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लोग मुख्यमंत्री आवास योजना में शामिल किए जाते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जिन 20072 लोगों के नाम की स्वीकृति मिली है, उनका पंजीकरण करते हुए बैंक खाते का सत्यापन कराया जाना है। इसके बाद पीएफएमएस पोर्टल के जरिए सभी के खाते में प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। यही प्रक्रिया मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए भी दोहराई जानी है। प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के लिए पिछले महीने 1722 घरों में प्रथम किस्त भेजते हुए नींव की खुदाई शुरू की गई थी। शेष 18350 लोगों के खाते में धनराशि भेजना शेष है। पीडी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि इसके सापेक्ष 11936 लाभार्थियों का पंजीकरण कर लिया गया है। अब इनके बैंक खाते का सत्यापन करते हुए स्वीकृति दी जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1184 आवासों के निर्माण का लक्ष्य मिला है जिसके सापेक्ष अब तक 405 लोगों का पंजीकरण कराते हुए 133 लोगों के बैंक खाते का भी सत्यापन हो चुका है। शेष लाभार्थियों का पंजीकरण व सत्यापन कार्य भी इसी सप्ताह पूर्ण कर लिया जाएगा। 15 से 20 दिसम्बर के बीच किसी कार्यदिवस में मुख्यमंत्री सीधे इन लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

पहली बार होगा वन क्लिक में ट्रांसफर
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए इस बार सारा काम ऑनलाइन चल रहा है। लाभार्थियों के चयन व सत्यापन के उपरांत स्वीकृत सूची भी शासन स्तर से जारी हुई है। अब पहली बार ऐसा होगा जब इन लाभार्थियों के खाते में सीधे राजधानी से ही पीएफएमएस पोर्टल के जरिए वन क्लिक में सभी के खाते में प्रथम किस्त में मिलने वाली 40 हजार रुपये की धनराशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। इससे इस योजना में लाभार्थियों को पैसा दिलाने के नाम पर होने वाली शिकायतें तो रुकेंगी ही, मकानों के निर्माण कार्य में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग किस्तों में मिलेंगे डेढ़ लाख रुपये
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी को एक लाख 20 हजार रुपये की धनराशि तीन किस्तों में मिलती है। प्रथम किस्त में नींव लेवल तक के लिए 40 हजार, दूसरी किस्त में छत तक के लिए 70 हजार और अंतिम किस्त में प्लास्टर के लिए 10 हजार रुपये दिए जाते हैं। अगर लाभार्थी के घर में शौचालय निर्माण नहीं हुआ है तो उसके लिए 12 हजार रुपये मिलते हैं। इसके अलावा पहली बार लाभार्थी परिवार को मनरेगा के तहत 90 दिन की मजदूरी भी 18 हजार रुपये मिलेगी। इस तरह कुल मिलाकर एक आवास के निर्माण पर डेढ़ लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।

तय समय पर होंगे सारे कार्य: पीडी
पीडी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास के सभी लाभार्थियों का पंजीकरण व सत्यापन कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। 15 से 20 दिसम्बर के बीच तारीख तय होगी जिस दिन मुख्यमंत्री सीधे लखनऊ से ही सभी लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए डीआरडीए में तैयारियां चल रही हैं। सभी कार्य निर्धारित अवधि में ही पूरा करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed