{"_id":"697bcad578494c71c70d1d6e","slug":"chargesheet-filed-in-geetanjali-hospital-case-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153653-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गीतांजलि हॉस्पिटल मामले में दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गीतांजलि हॉस्पिटल मामले में दाखिल की चार्जशीट
Fri, 30 Jan 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। कस्बे में संचालित गीतांजलि हास्पिटल में पिछले साल नवंबर में ऑपरेशन के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में हास्पिटल संचालक पर प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना में हास्पिटल संचालक की पत्नी डॉ. मीरा शर्मा और सर्जन डॉ. विकास मंडलोई का नाम शामिल किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। दोनों आरोपी डॉक्टरों की डिग्री भी संदेह के घेरे में है। इसकी जांच सीएमओ की ओर से कराई जा रही है। घटना के बाद हास्पिटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। रामकोला थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी पूनम देवी को 21 नवंबर की रात को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। घर वाले गांव की आशा कार्यकर्ता के साथ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में रात होने के कारण आपरेशन नहीं होने की बात कहकर नर्स ने लौटा दिया। आशा कार्यकर्ता घर वालों को गुमराह कर रामकोला कस्बे में संचालित गीतांजलि हास्पिटल में लेकर चली गई। रात में आपरेशन से पूनम ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।
22 नवंबर को पूनम की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में पूनम के देवर की तहरीर पर हास्पिटल संचालक अरविंद शर्मा पर प्राथमिकी दर्ज हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आपरेशन के दौरान हुई लापरवाही से मौत की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की जांच में पता चला कि जिस डॉक्टर के नाम से रजिस्ट्रेशन था। उसको जानकारी तक नहीं थी। लापरवाही सामने आने पर हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर सील कर दिया गया।