सीमांकन के लिए 12 हजार रुपये घूस लेने का लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। समाधान दिवस में शनिवार को मौजूद तहसीलदार प्रियंका चौधरी व एसओ आरके यादव के सामने एक शिकायतकर्ता ने कानूनगो पर सीमांकन कार्य के लिए 12 हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगाया। तहसीलदार ने कानूनगो को चेेतावनी देते हुए इसकी जांच कराने की बात कही।
थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में नरायनपुर निवासी सूरज ने तहसीलदार के समक्ष एक विवादित जमीन के सीमांकन में देरी की शिकायत की। सूरज का आरोप था कि करीब एक साल से वह अपनी जमीन के सीमांकन के लिए दौड़ रहे हैं। उन्होंने तीन बार में कानूनगो को इस कार्य के लिए 12 हजार रुपये भी दिए हैं, परंतु कानूनगो दूसरे पक्ष के दबाव में आकर न तो सीमांकन कर रहे हैं और न ही रुपये वापस कर रहे हैं। तहसीलदार प्रियंका चौधरी ने कानूनगो को तत्काल इस मामले की पैमाइश कराकर पत्थर लगवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा रुपये लेने के आरोप की जांच कराने की बात कही। इस दौरान एसओ आरके यादव ने कहा राजस्व कर्मी बिना मौके की जांच किए कोई भी रिपोर्ट मत दें। जरूरत पड़ने पर पुलिस फोर्स का भी सहयोग लें। समाधान दिवस में कुल 10 मामले आए। जिसमें से मौके पर दो ही मामले का निस्तारण हुआ।
डीएम आंद्रा वापसी और एसपी यमुना प्रसाद की मौजूदगी ने भी कसया के समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने कहा कि आमजन की सुविधाओं का ख्याल रखना जरूरी है। कोई भी फरियादी वापस न जाय। विवादित भूमि से जुड़े मामलों के निस्तारण में तेजी लाई जाए। बहुत से मामलों में लेखपाल की लापरवाही से न्यायालय के आदेश का अनुपालन न होना क्षम्य नहीं होगा। एसपी यमुना प्रसाद ने शिकायतों के निस्तराण में लापरवाही पर अधिकारियों व कर्मचारियों से नाराजगी जताई। राजस्व निरीक्षक घनश्याम शुक्ला से कड़ी नाराजगी जताई। विवेचना में देर होने पर एसपी ने कसया थाने के एसओ सौदागर राय और मुंशी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। समाधान दिवस में नोडल अधिकारी पीडी राजेंद्र प्रसाद, तहसीलदार एसपी विश्वकर्मा, लेखपाल निलेश रंजन राव, घनश्याम शुक्ल, अरविंद तिवारी, खजांची गुप्ता, चंद्रभान यादव, मदन यादव, रामचंद्र प्रसाद, राकेश चौबे सहित एसआई व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।