फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CDO expressed displeasure over negligence in IGRS disposal

Kushinagar News: आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

Wed, 18 Feb 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
CDO expressed displeasure over negligence in IGRS disposal
रामकोला। स्थानीय ब्लॉक में सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव मंगलवार को करीब तीन बजे पहुंची जहां विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। इसमे आवास योजना, मनरेगा, और अन्य सामुदायिक विकास कार्यों की प्रगति जांची गई और निरीक्षण किया प्रेरणा कैंटीन के बारे में भी जानकारी लिया। सफाई को लेकर कैंटीन की प्रशंसा भी की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने और कार्यों में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सीडीओ ने रामकोला क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और गति की जांच की। निर्देश अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और कार्यों में पारदर्शिता रखने को कहा।अनियमितता मिलने, आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर फटकार लगाई। समीक्षा शासन की मंशा के अनुरूप विकास को गति देने और लापरवाही रोकने के लिए की गई। इस संबंध पर ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, बीडीओ रामप्रवेश, लेखाकार दुर्गेश शुक्ला, एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल, एपीओ प्रत्यूष शुक्ला प्रधान संघ जिला उपाध्यक्ष राजेश राव, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष सतीश मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि संजीव राय, राजेश यादव तैमूर अंसारी प्रमोद चौधरी अरविंद दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed