फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CBSE: Sanjeev became topper in 10th and Pranav in 12th

सीबीएसई : 10वीं में संजीव और 12वीं में प्रणव बने टॉपर

Tue, 14 May 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 May 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Sanjeev became topper in 10th and Pranav in 12th
पडरौना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। 10वीं में हॉलमार्क वर्ल्ड कप्तानगंज के संजीव ने 97.40 प्रतिशत अंक तो 12वीं में सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल पडरौना के प्रणव ने 99 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉपर बन गए और अपना व स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल और उनके परिवार में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 11 बजे के बाद 12वीं और दोपहर बाद 10वीं का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिला। स्कूलों का शत-प्रतिशत रिजल्ट बनने पर संचालकों ने राहत की सांस ली। 12वीं में पडरौना के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संदीप अरुण श्रीवास्तव के पुत्र व सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र प्रवण श्रीवास्तव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रहे। पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज की छात्रा प्रांजल पांडेय ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, नवोदय विद्यालय रसूलपुर मिल्की की वर्षा ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

गीता इंटरनेशनल स्कूल पडरौना के मोहम्मद समीम ने 95.7, संस्कार सेंट्रल एकेडमी फाजिलनगर के आदर्श कुमार ने 95.69, जेडीएस स्कूल पडरौना की खुशी जायसवाल ने 95, नवजीवन मिशन स्कूल कसया की कृतिका सिंह को 94.2 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हाईस्कूल में हॉलमार्क वर्ल्ड स्कूल कप्तानगंज के संजीव राव 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉपर बने। इस स्कूल के दिव्यांश पांडेय ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा नवोदय विद्यालय पडरौना की शिवांगी, जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल पडरौना की सानिया खातून व संस्कार सेंट्रल स्कूल फाजिलनगर के अमन विश्वास ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल स्कूल सेवरही की उर्वी नाथानी ने 96.4, नवजीवन मिशन स्कूल कसया के अयान अहमद ने 96.2, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल कसया के आस्था चतुर्वेदी ने 96, पीजी सीनियर सेकेंड्री कप्तानगंज के उत्कर्ष जायसवाल ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।




इसी तरह सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में वीबीडी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के 10वीं के आर्यन सिंह पटेल ने 93, निहाल पांडेय ने 92, अनन्या ने 91, अभिनन्दिनी ने 88, अभिनव गोंड ने 86 प्रतिशत अंक हासिल किया। उन्हें प्रबंध निदेशक शिवदत्त मिश्र, प्रधानाचार्य उदयभान पांडेय, उप प्रधानाचार्य अनीता राय आदि ने बधाई दी है। गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्रा मोहम्मद सलीम ने 95.2, कृतिका भारद्वाज ने 88.6, परवेज आलम ने 84 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इसी तरह विद्यालय के 10वीं के छात्र सुमित कुमार ने 90.6, शाहिमा ने 90.2, वेद स्वरुप तिवारी ने 93.3, तनिष्क विनय सरल ने 86.4, रुचिका राव ने 84.8 प्रतिशत, दिव्यज्योति गुप्ता ने 83.4 और रंजना यादव ने 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉप टेन की सूची में जगह बनाई है। उन्हें विद्यालय के प्रबंधक ओपी गुप्ता समेत अन्य शिक्षकों ने बधाई दी है। इसके अलावा सेठ एमआर स्कूल पडरौना के 10वीं की परीक्षा में पल्लवी ने 95.2, आर्यन गोयन ने 94.4, आयुषी गुप्ता ने 94.4, प्रभा केजरीवाल ने 93.2, ओमश्री ने 91.8, आयुष अग्रवाल ने 91.6, कौशर जहां ने 91.4 और विनायक केडिया ने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है। उन्हें प्रबंधक विक्रम अग्रवाल, अभिषेक खेतान, सिद्धार्थ खेतान, प्रधानाचार्य राजीव कुमार शुक्ल, प्रदीप कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed