फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Buses started operating from Hata, making the journey to Gorakhpur-Lucknow easier.

Kushinagar News: हाटा से बसों का संचालन शुरू, गोरखपुर-लखनऊ की राह हुई आसान

Tue, 03 Feb 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Buses started operating from Hata, making the journey to Gorakhpur-Lucknow easier.
बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक मोहन वर्मा। स्रोत-सोशल मीडिया    
हाटा। हाटा नगर में नव निर्मित बस अड्डे से सोमवार को बसों का संचालन शुरू हो गया। विधायक मोहन वर्मा ने क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखा कर बसों को रवाना किया। कुछ माह पहले यह बस अड्डा बन कर तैयार हुआ था। लोग यहा से बसों के संचालन की लगातार मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

हाटा नगर में रोडवेज की बसों को हाइवे पर खड़ी कर सवारी भरने से यात्रियों को होने वाली परेशानी से मुक्ति दिलाने के लिए लोगों ने नगर में रोडवेज का बस स्टेशन बनाने की मांग की थी। लोगों की मांगों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने हाटा में मिनी बस स्टेशन बनाने की स्वीकृति प्रदान की थी।
विज्ञापन

करीब डेढ़ करोड़ की लागत से दो वर्ष पहले बस स्टेशन का निर्माण कार्य नगर के वार्ड संख्या 18 हनुमान नगर मुहल्ले में हाईवे किनारे शुरू हुआ था। करीब छह माह पहले निर्माण कार्य पूरा हो गया। जिसके बाद लोगों ने यहां से बसों के संचालन की मांग कर रहे थे। सोमवार को मोहन वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस सेवाओं को जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि नई बस सेवाओं के संचालन से हाटा एवं आसपास के क्षेत्रों की परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी। आमजन को सुगम, सुरक्षित एवं किफायती आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। जिससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि एक बस महुवारी चौराहा से हाटा, बालेश्वर, भैसही, खोट्ठा, तिनहवा, अहिरौली, टीकर, पिपराइच, पादरी बाजार होते हुए गोरखपुर जाएगी। जिससे पिपराइच मार्ग के लोगों को खासा लाभ होगा।

दूसरी बस नव निर्मित बस स्टेशन से गोरखपुर, सहजनवा, खलीलाबाद, बस्ती, अयोध्या होते हुए लखनऊ जाएगी। इन बस सेवाओं के प्रारंभ होने से हाटा क्षेत्र को गोरखपुर मंडल से लेकर राजधानी लखनऊ तक सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। इस अवसर पर हाटा नगर मंडल अध्यक्ष मुंशी सिंह, भाजपा नेता रामबचन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed