फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Burnt cottons home with stove fire

चूल्हे की आग से चचेरे भाइयों के घर जले

Thu, 27 Apr 2017 11:52 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Burnt cottons home with stove fire
आग से घर जले - फोटो : अमर उजाला
 चूल्हे की चिनगारी से आग पकड़ लेने से बृहस्पतिवार की दोपहर में सरया गांव में दो घर धू-धूकर जल उठे। पछुआ हवा चलने के चलते आग बुझाने में गांव के लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना देने के बावजूद जब तक अग्निशमन दस्ता पहुंचा, आग बुझ चुकी थी। इस आग में घरों के अंदर रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गए।       कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सरया गांव के निवासी इनायत और हारुन चचेरे भाई हैं। गांव के लोगों ने बताया कि हारुन के घर में सुबह भोजन बनाने के बाद चूल्हे की आग पर पानी डालकर छोड़ दिया गया था। उसके भीतर दबी चिनगारी दोपहर में तेज धूप और पछुआ हवा के चलते सुलग गई, इससे झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इनायत के घर को भी अपनी जद में ले लिया। संयोग यह था कि दोनों घर बीच में थे, इससे आग फैलने नहीं पाई। गांव के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद गांववालों ने आग पर काबू पा लिया। इन घरों के शेड, फर्नीचर, अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी सामान आग की भेंट चढ़ गए। संयोग था कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed